52 बुर्ज और 9 साम्राज्यों का इस किले में छिपा है इतिहास, यहां एक साथ मिलते हैं इतिहास, एडवेंचर और रहस्य
Kaulas Fort Telangana: कौलास किला इतिहास, वास्तुकला और प्राकृतिक सुंदरता का अनूठा संगम है. घने जंगलों और पहाड़ियों के बीच स्थित यह किला कभी रणनीतिक रूप से बेहद महत्वपूर्ण था. यहां 52 बुर्ज, प्राचीन तोपें और जलधाराएं इसकी सुरक्षा प्रणाली को दर्शाती हैं. किले में एल्लम्मा मंदिर, शिवलिंग और प्राचीन जल स्रोत इसकी धार्मिक और सांस्कृतिक महत्ता बढ़ाते हैं. आज यह स्थान ट्रेकिंग के लिए लोकप्रिय है, लेकिन संरक्षण की कमी के चलते इसकी हालत बिगड़ रही है, जिस पर ध्यान देने की जरूरत है.