5-स्टार होटल जैसा महल, घर में प्राइवेट स्विमिंग पूल... पुलिस देखते ही दीवार फांदकर नंगे पैर भागा करोड़पति TMC विधायक

5-स्टार होटल जैसा महल, घर में प्राइवेट स्विमिंग पूल... पुलिस देखते ही दीवार फांदकर नंगे पैर भागा करोड़पति TMC विधायक
TMC MLA Dilip Mondal Viral House: पश्चिम बंगाल में भ्रष्टाचार के आरोपों के बीच दक्षिण 24 परगना के विष्णुपुर से टीएमसी विधायक दिलीप मंडल का 'फाइव स्टार' महलनुमा घर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इसे देखकर बड़े-बड़े रईसों की आंखें फटी रह जाएंगी. पेलान स्थित इस आलीशान बंगले में प्राइवेट स्विमिंग पूल, मखमली घास का बड़ा लॉन और सजावटी बाघ-हिरण की मूर्तियां मौजूद हैं. शपथ लेने के बाद से गायब विधायक के घर जब पुलिस पहुंची, तो पता चला कि करोड़ों की संपत्ति का मालिक यह नेता पड़ोसी की दीवार फांदकर नंगे पैर फरार हो गया. बीजेपी ने इसे जनता के पैसों की लूट बताया है. (सभी तस्वीरों को एआई से साफ कराया गया है.)