₹5 में मिट्टी की जांच और फसल में जबरदस्त बढ़ोतरी! खैरथल-तिजारा के किसान उठा रहे इस लैब का बड़ा फायदा

₹5 में मिट्टी की जांच और फसल में जबरदस्त बढ़ोतरी! खैरथल-तिजारा के किसान उठा रहे इस लैब का बड़ा फायदा
Krishi Lab Rajasthan: खैरथल-तिजारा क्षेत्र के किसान अब मात्र ₹5 में मिट्टी जांच की सुविधा का लाभ उठाकर अपनी खेती को अधिक लाभदायक बना रहे हैं. इस सस्ती जांच से किसानों को मिट्टी की उर्वरता, पोषक तत्वों की कमी और सही फसल चयन की जानकारी मिल रही है. इसके चलते उर्वरकों का सही उपयोग हो रहा है और उत्पादन में उल्लेखनीय वृद्धि देखी जा रही है. कृषि विभाग की यह पहल किसानों की लागत घटाने और आय बढ़ाने में मददगार साबित हो रही है. जागरूकता बढ़ने के साथ अधिक किसान इस सुविधा से जुड़कर आधुनिक और वैज्ञानिक खेती की ओर बढ़ रहे हैं.