45°C में सूकुन... नौतपा की गर्मी से राहत पाने वाटर पार्क पहुंच रहे लोग! पानी की मस्ती में भूल रहे धूप
Summer Water Park: नौतपा की भीषण गर्मी के बीच लोग राहत पाने के लिए अब वाटर पार्क का रुख कर रहे हैं. राजस्थान समेत कई इलाकों में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंचने के बाद परिवार, बच्चे और युवा बड़ी संख्या में वाटर पार्क पहुंच रहे हैं. यहां लोग वाटर राइड्स, वेव पूल और स्विमिंग एक्टिविटीज का आनंद लेते हुए गर्मी से राहत महसूस कर रहे हैं. वाटर पार्क संचालकों के अनुसार, नौतपा के दौरान यहां आने वाले लोगों की संख्या में काफी बढ़ोतरी हुई है. खासकर छुट्टियों और वीकेंड पर भारी भीड़ देखने को मिल रही है.