2,500 रुपये प्रतिमाह पर घर-घर मांझे बर्तन, नामांकन के लिए साइन करने की ली ट्रेनिंग, कलिता माझी बनी विधायक
Kalita Maji Success Story: दूसरों के घरों में बर्तन मांजने वाली कलिता माझी अब पश्चिम बंगाल की विधायक हैं. औसग्राम सीट से भाजपा प्रत्याशी कलिता ने TMC के श्यामा प्रसन्न लोहार को 12,535 वोटों से हराकर इतिहास रच दिया. कभी महज ₹2,500 कमाने वाली और नामांकन के लिए दस्तखत सीखने वाली कलिता अब विधानसभा में गरीबों की आवाज बनेंगी. उनकी यह जीत लोकतंत्र की उस ताकत का प्रमाण है, जहां एक साधारण घरेलू सहायिका सत्ता के शिखर तक पहुँच सकती हैण्