24000 KMPH की तूफानी रफ्तार, 6000 किलोमीटर रेंज, दुश्‍मन के 'महाअस्‍त्र' से कितनी ताकतवर अग्नि-V मिसाइल

24000 KMPH की तूफानी रफ्तार, 6000 किलोमीटर रेंज, दुश्‍मन के 'महाअस्‍त्र' से कितनी ताकतवर अग्नि-V मिसाइल
Agni-5 vs Turkey Yildirimhan Missile: ईरान जंग और रूस-यूक्रेन टकराव ने पूरी दुनिया को सतर्क और सजग कर दिया है. अब हर देश ऐसा सिस्‍टम डेवलप करने में जुटा है, जिससे उसका सेल्‍फ डिफेंस का पूरा मेकेनिज्‍म मजबूत बन सके. डिफेंसिव और अटैकिंग दोनों पहलुओं पर लगातार काम किया जा रहा है. भारत समेत अन्‍य देश एडवांस एयर डिफेंस सिस्‍टम के साथ ही लंबी दूरी तक मार करने वाली मिसाइल डेवलप कर रहे हैं. ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्‍तान का साथ देने वाला तुर्की ने हाल में ही लंबी दूरी तक मार करने वाली इंटरकॉन्टिनेंटल बैलिस्टिक मिसाइल (ICBM) का सफल परीक्षण किया है. इसके बाद यह जानना दिलचस्‍प है कि भारत से दुश्‍मनी निभाने वाले तुर्की की नई मिसाइल येल्दिरमन (Yildirimhan) भारत की अग्नि-V के सामने कहां टिकता है.