2200 KMPH की रफ्तार वाला 5th जेन फाइटर जेट, कीमत तेजस जितनी, राफेल-Su-30MKI से दो कदम आगे, पर S-400 उसका भी बाप

2200 KMPH की रफ्तार वाला 5th जेन फाइटर जेट, कीमत तेजस जितनी, राफेल-Su-30MKI से दो कदम आगे, पर S-400 उसका भी बाप
5th Generation Fighter Jet: दुनिया के तमाम देश ग्‍लोबल डिफेंस मार्केट में अपनी पैठ बनाने की कोशिश में जुटे हैं. फिलहाल अमेरिका और फ्रांस जैसे देशों का दबदबा है. अब चीन वेस्‍टर्न पावर को चुनौती दे रहे हैं. बीजिंग ने 5th जेनरेशन का एक और फाइटर जेट डेवलप किया है. इसे J-35AE का नाम दिया गया है. रिपोर्ट की मानें तो इसे खासकर एक्‍सपोर्ट को ध्‍यान में रखते हुए डेवलप किया गया है. पाकिस्‍तान इसका पहला ग्राहक बन सकता है. यह रिपोर्ट भारत की चिंता बढ़ाने वाली है, क्‍योंकि चीन और पाकिस्‍तान दोनों के पास पांचवीं पीढ़ी के विमान होंगे. वहीं, भारत के पास फिलहाल 4 और 4.5 जेनरेशन के फाइटर जेट ही हैं.