20 रुपए में जबरदस्त स्वाद! - भरतपुर के इस ठेले पर दाल-पापड़ खाने को उमड़ती है भारी भीड़!
Bharatpur street food : भरतपुर के लक्ष्मण मंदिर के पास एक छोटा सा ठेला पूरे शहर में तहलका मचा रहा है! यहां मिलने वाले दाल-पापड़ ने लोगों को दीवाना बना दिया है. कुरकुरी पापड़ी और मसालेदार दाल का यह देसी जादू सिर्फ 20 से 50 रुपए में मिलता है. छात्र हों, परिवार हों या बाहर से आए पर्यटक - शाम होते ही सब इसी ठेले की ओर खिंचे चले आते हैं. यही है भरतपुर का असली स्वाद!