19 राज्यों में होगा SIR, SC का बड़ा फैसला, चुनाव आयोग को बड़ी राहत

19 राज्यों में होगा SIR, SC का बड़ा फैसला, चुनाव आयोग को बड़ी राहत
SIR in 19 States: सुप्रीम कोर्ट ने स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) प्रक्रिया को वैध ठहराते हुए चुनाव आयोग को बड़ी राहत दी है. अदालत ने कहा कि चुनाव आयोग को संविधान के अनुच्छेद 324 और जन प्रतिनिधित्व अधिनियम 1950 के तहत मतदाता सूची की विशेष समीक्षा करने का पूरा अधिकार है. इस फैसले के बाद अब 19 राज्यों में SIR प्रक्रिया तेज हो सकती है. कोर्ट ने साफ किया कि निष्पक्ष चुनाव के लिए वोटर लिस्ट का शुद्ध और अपडेट रहना जरूरी है. विशेषज्ञ मानते हैं कि इससे फर्जी वोटिंग पर रोक लगेगी और चुनावी पारदर्शिता मजबूत होगी. आने वाले विधानसभा और लोकसभा चुनावों पर इसका बड़ा असर देखने को मिल सकता है.