17 साल तक इंडियन नेवी में चलाते थे हुक्म, अब जोकर बनकर घूम रहा नौसेना का यह अफसर
पूर्व नौसेना अधिकारी प्रवीण तुलपुले ने युद्धपोत INS विराट पर 17 साल सेवा देने के बाद अपनी जिंदगी बच्चों की मुस्कान के नाम कर दी. कैंसर पीड़ित एक बच्चे की आखिरी इच्छा ने उन्हें इतना प्रभावित किया कि उन्होंने नेवी छोड़ 'मेडिकल क्लाउन' बनने का फैसला किया. आज वह 'हैप्पी - द मेडिकल क्लाउन' के नाम से अस्पतालों, अनाथालयों और शेल्टर होम्स में बच्चों और जरूरतमंदों के बीच खुशियां बांटते हैं. अब तक वह देशभर में करीब 5000 शो कर चुके हैं.