17 राज्यों में आंधी का तांडव, UP-बिहार ओले-बिजली का प्रहार, 75KM की आंधी-बारिश, IMD का अलर्ट

17 राज्यों में आंधी का तांडव, UP-बिहार ओले-बिजली का प्रहार, 75KM की आंधी-बारिश, IMD का अलर्ट
Today Weather Live: देश के 17 राज्यों में मौसम ने खतरनाक रूप ले लिया है. मौसम विभाग (IMD) ने 5 मई के लिए तेज आंधी, बारिश, ओलावृष्टि और बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया है. उत्तर प्रदेश और बिहार में खास तौर पर जोखिम ज्यादा है, जहां 70 से 75 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं. दिल्ली-एनसीआर समेत कई राज्यों में तापमान में गिरावट आई है और गर्मी से राहत मिली है. पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी और पूर्वोत्तर में भारी बारिश का खतरा बना हुआ है. लोगों को सतर्क रहने और मौसम अपडेट पर नजर रखने की सलाह दी गई है.