1231 ईस्वी का दुर्लभ शिलालेख जमींदोज, स्कूल के नाम पर ढहा दिया 800 साल पुराना शिव मंदिर, काकतीय विरासत का अपमान
13वीं सदी के शिव मंदिर मंदिर का काफी पुराना इतिहास है. काकतीय शासक गणपतिदेव के काल का यह जीवित प्रमाण था. मंदिर में 1231 ईस्वी का सात लाइनों वाला दुर्लभ तेलुगु शिलालेख मौजूद था. इसमें राजा को 'महाराजा' और 'राजाधिराजुलु' कहकर सम्मान दिया गया था. अब इस पूरी ऐतिहासिक धरोहर को बुलडोजर के नीचे कुचल दिया गया है.