₹100 में शॉपिंग और झोला भर सामान... हैदराबाद के ये हैं सस्ते बाजार, रेट सुनकर मॉल जाना छोड़ देंगे आप!
6 Cheapest Markets in Hyderabad: हैदराबाद सिर्फ खान-पान के लिए ही नहीं, बल्कि किफ़ायती शॉपिंग के लिए भी मशहूर है. लाड बाज़ार, बेगम बाज़ार, जुमेरात बाज़ार, सुल्तान बाज़ार, आबिड्स और नामपल्ली ऐसे 6 बाज़ार हैं जहाँ कपड़े, ज्वेलरी, फर्नीचर और किताबें बेहद कम दाम में मिलती हैं. यहाँ ₹100-200 में भी बेहतरीन सौदे किए जा सकते हैं, जो इन्हें बजट शॉपिंग के शौकीनों के लिए पहली पसंद बनाते हैं.