10 KM की रेंज में कहां आंधी-बारिश? 'इंद्र' खुद बताएंगे, IIT रुड़की ने बनाया IMD से भी धांसू मौसम अलर्ट सिस्‍टम

10 KM की रेंज में कहां आंधी-बारिश? 'इंद्र' खुद बताएंगे, IIT रुड़की ने बनाया IMD से भी धांसू मौसम अलर्ट सिस्‍टम
INDRA-CMIP6: आईआईटी रुड़की के शोधकर्ताओं ने भारत का पहला हाई-रिजॉल्यूशन ओपन-एक्सेस जलवायु डेटासेट INDRA-CMIP6 विकसित किया है. यह डेटासेट 10 किलोमीटर के छोटे स्तर पर बारिश और तापमान का सटीक दैनिक अनुमान देता है जो जिला-स्तरीय आपदा प्रबंधन के लिए गेम-चेंजर है. साइंटिफिक डेटा में प्रकाशित यह शोध स्थानीय मानसून और भौगोलिक जटिलताओं को बेहतर तरीके से समझाता है, जिससे बाढ़, सूखा और कृषि संबंधी जोखिमों के सटीक आकलन में बड़ी मदद मिलेगी.