1 किलो में सिर्फ 4 आम! भागलपुरी जर्दालु का बढ़ा क्रेज, इस बार कनाडा-मॉरीशस से आया ऑर्डर
Bhagalpur Jardalu Mango: भागलपुर का मशहूर जर्दालु आम इस बार कनाडा और मॉरीशस जैसी विदेशी थालियों में अपनी मिठास घोलेगा. समय से पहले हुई बारिश के कारण इस बार आम का साइज काफी बड़ा 200 से 250 ग्राम हुआ है. जिससे 1 किलो में सिर्फ 4 आम ही चढ़ेंगे. हालांकि, भारी विदेशी डिमांड के बीच बेमौसम आंधी और ओलावृष्टि से फसल को हुए नुकसान ने 'मैंगो मैन' और आम उत्पादक किसानों की चिंता बढ़ा दी है.