हिमंता का मैजिक या गोगोई का होगा राज? 38% मुस्लिम आबादी वाले असम में आज खुलेंगे पत्ते
Assam Election Results 2026: असम विधानसभा चुनाव के नतीजों से पहले सरगर्मी तेज है. मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा जीत के लिए आश्वस्त दिख रहे हैं, वहीं गौरव गोगोई कांग्रेस की वापसी की उम्मीद लगाए बैठे हैं. राज्य की 38% मुस्लिम आबादी इस मुकाबले में निर्णायक भूमिका निभाएगी. एग्जिट पोल के आंकड़े भाजपा नीत एनडीए को प्रचंड बहुमत मिलने का संकेत दे रहे हैं जबकि कांग्रेस के प्रदर्शन में मामूली सुधार का अनुमान है.