हिंडन एयरपोर्ट-मेट्रो ने लगा दिए पंख, अब प्रॉपर्टी में उड़ान भर रहा गाजियाबाद-दिल्ली के बीच का ये इलाका
हिंडन एयरपोर्ट के विस्तार और वैशाली गोकुलपुरी मेट्रो कॉरिडोर से गाजियाबाद ट्रांस हिंडन क्षेत्र में जबर्दस्त प्रॉपर्टी बूम देखने को मिल रहा है. इस इलाके में प्रॉपर्टी कीमतें और कमर्शियल निवेश तेजी से बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है.