हाथी पांव बीमारी क्या है? जानिए फाइलेरिया के लक्षण, कारण और बचाव के तरीके
फाइलेरिया या 'हाथी पांव' एक गंभीर मच्छर जनित बीमारी है, जिसमें शरीर के अंगों खासकर पैरों में असामान्य सूजन आ जाती है. आयुर्वेदिक विशेषज्ञ डॉ. जितेंद्र वर्मा के अनुसार, समय पर इलाज और सही देखभाल न मिलने पर मरीज को गंभीर परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है. डॉक्टर ने मच्छरों से बचाव, साफ-सफाई, सही खानपान और आयुर्वेदिक उपचार को इस बीमारी में बेहद जरूरी बताया है.