हज पर जाने वाले तुरंत नोट कर लें सरकार की यह सलाह, सऊदी अरब में कोई भी परेशानी हुई तो यह तरीका आएगा बड़े काम!
Govt Advisory For Saudi Arabia: हज यात्रियों की सुविधा और सऊदी अरब में खराब मैनेजमेंट की शिकायतों पर केंद्रीय मंत्री किरण रिजीजू ने कहा कि हज यात्री समस्याओं का वीडियो सोशल मीडिया पर डालने के बजाय सीधे सऊदी अथॉरिटी से शिकायत करें. भारत सरकार मक्का-मदीना में पूरी व्यवस्था करती है. वहां के नियम अलग हैं. इसलिए सोशल मीडिया पर राजनीति करने के बजाय सिस्टम के तहत काम होना चाहिए.