स्वाद और सेहत का संगम है हैदराबादी स्टाइल मेदू वडा, बेहद आसान है रेसिपी, जानें 5 मिनट में बनाने का तरीका

स्वाद और सेहत का संगम है हैदराबादी स्टाइल मेदू वडा, बेहद आसान है रेसिपी, जानें 5 मिनट में बनाने का तरीका
Vendu Vada Recipe: हैदराबाद के लोकप्रिय साउथ इंडियन व्यंजन वेंडू वडा, जिसे मेदू वडा भी कहा जाता है, अपनी कुरकुरी परत और नरम अंदरूनी बनावट के कारण हर उम्र के लोगों की पसंद बना हुआ है. यह रेसिपी अब महज 5 मिनट में भी तैयार की जा सकती है, जिससे यह तेज रफ्तार जिंदगी में एक आसान और स्वादिष्ट विकल्प बन जाती है. उड़द दाल, हरी मिर्च, अदरक और करी पत्ते से तैयार यह स्नैक न केवल स्वादिष्ट है, बल्कि सेहत के लिए भी फायदेमंद है. इसे आमतौर पर नारियल चटनी और सांभर के साथ परोसा जाता है.