स्ट्राइकर बेचने को डोरे डालता रह गया यूएस, भारत ने बनाया अपना बाहुबली; रेगिस्तान से बर्फ तक दुश्मन का यमराज
भारतीय सेना का 60,000 करोड़ का FICV प्रोजेक्ट अब हकीकत बन चुका है. डीआरडीओ ने टाटा और भारत फोर्ज के साथ मिलकर 'विक्रम VT-21' के ट्रैक्ड और व्हील्ड प्रोटोटाइप का अनावरण किया है. स्वदेशी क्रूलेस (मानवरहित) बुर्ज, एडवांस कंपोजिट आर्मर और 90% स्वदेशीकरण के लक्ष्य वाला यह बख्तरबंद वाहन पुराने रूसी BMP-2 की जगह लेगा, जिससे चीन-पाकिस्तान सीमा पर सेना की डिजिटल मारक क्षमता कई गुना बढ़ जाएगी.