'सोमवार-शुक्रवार को वर्क फ्रॉम होम', सीजेआई सूर्यकांत का बड़ा फैसला, सुप्रीम कोर्ट 2 दिन ऑनलाइन, 3 दिन हाइब्रिड
Supreme Court WFH News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 'ईंधन बचाने' की अपील का असर अब सुप्रीम कोर्ट में भी देखने को मिल रहा है. सुप्रीम कोर्ट ने एक ऐतिहासिक फैसला लेते हुए हर सोमवार और शुक्रवार को पूरी तरह से वर्चुअल (ऑनलाइन) सुनवाई करने का निर्णय लिया है. वहीं, मंगलवार से गुरुवार तक कोर्ट हाइब्रिड मोड में काम करेगा. ईंधन बचाने की दिशा में जजों ने 'कार-पूलिंग' करने का संकल्प लिया है और रजिस्ट्री के 50 प्रतिशत कर्मचारियों को हफ्ते में दो दिन 'वर्क फ्रॉम होम' की सुविधा दी गई है.