सोनी जी की नसिया... राजस्थान का छुपा हुआ रत्न! बेल्जियम ग्लास से सजा अजमेर का यह जैन मंदिर किसी महल से कम नहीं

सोनी जी की नसिया... राजस्थान का छुपा हुआ रत्न! बेल्जियम ग्लास से सजा अजमेर का यह जैन मंदिर किसी महल से कम नहीं
Ajmer Jain Mandir: सोनी जी की नसिया अजमेर का एक बेहद प्रसिद्ध और ऐतिहासिक जैन मंदिर है, जिसे उसकी अद्भुत वास्तुकला और बेल्जियम कांच से की गई सजावट के लिए जाना जाता है. इस मंदिर को “रेड टेंपल” के नाम से भी पहचान मिली हुई है. मंदिर के अंदर स्वर्ण नगरी के रूप में भगवान ऋषभदेव के जीवन से जुड़े दृश्य बेहद आकर्षक तरीके से प्रस्तुत किए गए हैं, जो पर्यटकों को मंत्रमुग्ध कर देते हैं. यह मंदिर अजमेर रेलवे स्टेशन से करीब 1 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है, जहां टैक्सी, ऑटो और स्थानीय परिवहन के जरिए आसानी से पहुंचा जा सकता है.