सुनो, सुनो, सुनो... तमिलनाडु में थलापति विजय ने किसके दमपर ठोक दिया सरकार बनाने का दावा? राज्यपाल को सौंपी समर्थन की चिट्ठी

सुनो, सुनो, सुनो... तमिलनाडु में थलापति विजय ने किसके दमपर ठोक दिया सरकार बनाने का दावा? राज्यपाल को सौंपी समर्थन की चिट्ठी
तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद राज्य में सरकार बनाने की कवायद तेज हो गई है। 'तमिलगा वेत्री कड़गम' (TVK) के अध्यक्ष और सुपरस्टार विजय ने आज राजभवन पहुंचकर राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर के सामने औपचारिक रूप से सरकार बनाने का दावा पेश कर दिया है. 234 सदस्यीय विधानसभा में 108 सीटें जीतकर सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी TVK को कांग्रेस के 5 विधायकों का भी समर्थन मिल गया है. बहुमत के जादुई आंकड़े 118 के करीब पहुंचने के दावों के बीच विजय ने राज्यपाल को समर्थन की चिट्ठियां सौंपी हैं. इस ऐतिहासिक कदम के साथ ही तमिलनाडु में 'थलपति' के राजतिलक की उल्टी गिनती शुरू हो गई है.