सीक्रेट है रेसिपी... हैदराबाद का नवाबी स्वाद! एक बार खा लिया शाही बगारा बैंगन तो भूल जाएंगे बाकी सब्जियां

सीक्रेट है रेसिपी... हैदराबाद का नवाबी स्वाद! एक बार खा लिया शाही बगारा बैंगन तो भूल जाएंगे बाकी सब्जियां
Hyderabadi Bagara Baingan: हैदराबादी खानपान अपने तीखे मसालों, शाही अंदाज और खास स्वाद के लिए दुनियाभर में मशहूर है. इन्हीं खास व्यंजनों में शामिल है शाही बगारा बैंगन, जो अपने लाजवाब स्वाद और रिच ग्रेवी के कारण लोगों की पहली पसंद बन चुका है. छोटे बैंगनों को मूंगफली, तिल, नारियल और मसालों से तैयार की गई खास ग्रेवी में पकाया जाता है, जिससे इसका स्वाद बेहद शानदार बन जाता है. यह डिश खासतौर पर बिरयानी के साथ परोसी जाती है और हैदराबादी दावतों की शान मानी जाती है. तीखेपन और नवाबी फ्लेवर का ऐसा मेल कम ही देखने को मिलता है.