सिर्फ 1000 रुपये में बेटे के नाम ट्रांसफर हो जाएगा फ्लैट, अभी तक लगते थे लाखों रुपये, यूपी रेरा ने खरीदारों को दी बड़ी राहत
Flat Transfer Fee : यूपी रेरा ने मकान खरीदारों और कानूनी उत्तराधिकारियों को बड़ी राहत दी है .रेरा के चेयरमैन ने बताया कि अभी तक बिल्डर और डेवलपर मकान मालिक की मौत के बाद उनके कानूनी उत्तराधिकारियों को संपत्ति ट्रांसफर करने के नाम पर लाखों रुपये वसूलते थे, लेकिन अब इसकी फीस अधिकतम 1,000 रुपये होगी.