सरिस्का के जंगलों में छिपा रहस्य! एक ही मंदिर में गर्म-ठंडे कुंड, महाभारत काल से जुड़ी चौंकाने वाली मान्यता
Alwar Hindi News: राजस्थान के अलवर जिले के सरिस्का क्षेत्र में स्थित तालवृक्ष मंदिर आस्था और रहस्य का अनोखा संगम माना जाता है. इस मंदिर की सबसे खास बात यहां मौजूद गर्म और ठंडे पानी के कुंड हैं, जो एक ही स्थान पर होने के बावजूद अलग-अलग तापमान बनाए रखते हैं. स्थानीय मान्यताओं के अनुसार, इस स्थान का संबंध महाभारत काल से जुड़ा हुआ है और इसे पवित्र एवं चमत्कारी माना जाता है. श्रद्धालु यहां आकर इन कुंडों में स्नान करते हैं और अपनी मनोकामनाएं पूरी होने की कामना करते हैं. सरिस्का के प्राकृतिक वातावरण के बीच स्थित यह मंदिर धार्मिक और पर्यटन दोनों दृष्टियों से आकर्षण का केंद्र बना हुआ है.