सम्राट चौधरी का बिहार का सीएम बनना, क्या बंगाल में बीजेपी के लिए गुडलक साबित होगा? इस चाल से 'दीदी' की उड़ी नींद
West Bengal Chunav 2026: सम्राट चौधरी के बिहार सीएम बनने का पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर क्या असर पड़ने वाला है? क्या बंगाल में ममता बनर्जी के ओबीसी और एससी वोट बैंक में बीजेपी सेंध लगाएगी. 23 और 29 अप्रैल को होने वाले वोटिंग से पहले क्या बीजेपी ने मास्टर स्ट्रोक चल दिया है. कुशवाहा वोटर्स की आबादी बंगाल में बहुत कम लगभग 1.47 लाख यानी 0.7% से भी कम है, लेकिन बिहार से सटे सीमावर्ती मालदा और उत्तर दिनाजपुर जिलों में यह बीजेपी के लिए बड़ा गेम चेंजर साबित हो सकता है.