समंदर में लहराया तिरंगा! अंडमान में फहराया दुनिया का सबसे बड़ा अंडरवाटर नेशनल फ्लैग, देखें वीडियो
World's Largest Underwater National Flag Video: अंडमान और निकोबार प्रशासन ने शनिवार को स्वराज द्वीप (हैवलॉक द्वीप) के राधानगर बीच पर समुद्र के भीतर दुनिया का सबसे बड़ा राष्ट्रीय ध्वज फहराकर एक नया 'गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड' बना दिया है. अधिकारियों के अनुसार, लगभग 60x40 मीटर के इस विशाल तिरंगे को कई एजेंसियों और ट्रेन्ड गोताखोरों के एक बेहद जटिल और समन्वित अभियान के तहत समंदर की गहराई में फहराया गया. इस ऐतिहासिक और गौरवमयी पल के गवाह उपराज्यपाल डी के जोशी, मुख्य सचिव चंद्र भूषण कुमार और पुलिस महानिदेशक एच एस धालीवाल सहित कई वरिष्ठ अधिकारी बने. 'गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स' के एक अधिकारी ने मौके पर मौजूद रहकर इस अद्भुत विश्व रिकॉर्ड की आधिकारिक रूप से पुष्टि की.