शुभेंदु अधिकारी अगर बनेंगे बंगाल का सीएम, तो कौन-कौन खूबसूरत चेहरे बन सकते हैं मंत्री?
West Bengal BJP New Cabinet Ministers List: बंगाल में 15 साल के तृणमूल शासन का अंत हो गया है. बीजेपी की बंपर जीत के बाद बंगाल राजनीतिक इतिहास के नए मोड़ पर खड़ा है. ममता बनर्जी को उनके गढ़ भवानीपुर में हराने वाले सुभेंदु अधिकारी अब मुख्यमंत्री पद के सबसे मजबूत दावेदार हैं. जो कभी ममता के सबसे करीबी लेफ्टिनेंट थे, अब उनके सबसे बड़े चैलेंजर बन चुके हैं. अगर 8 मई को विधायक दल की बैठक में सुभेंदु को नेता चुना जाता है तो उनके मंत्रिमंडल में क्या सामिक भट्टाचार्य, दिलीप घोष और स्वपन दासगुप्ता जैसे चेहरे कैबिनेट में संतुलन बनाएंगे? क्या अग्निमित्रा पॉल, रूपा गांगुली, लॉकेट चटर्जी जैसी नेता नई सरकार में अहम भूमिका निभाएंगी?