शासक हत्यारे बन गए, भाजपा को शर्म आनी चाहिए; भतीजे अभिषेक पर हमले से आहत हुईं ममता बनर्जी

शासक हत्यारे बन गए, भाजपा को शर्म आनी चाहिए; भतीजे अभिषेक पर हमले से आहत हुईं ममता बनर्जी
तृणमूल कांग्रेस के महासचिव अभिषेक बनर्जी सोनारपुर में चुनाव के बाद हुई हिंसा के पीड़ितों के परिवारों से मिलने गए थे, तभी स्थानीय लोगों ने उनके साथ कथित तौर पर मारपीट की. अज्ञात लोगों ने सांसद पर पत्थर, जूते एवं अंडे फेंके और ‘चोर, चोर’ चिल्लाते हुए उन पर लात-घूंसे बरसाने की कोशिश भी की.