शर्म भी आएगी और इज्जत भी जाएगी! खुले में पेशाब करने वालों के लिए मैसूर प्रशासन का 'शीशे वाला' इलाज

शर्म भी आएगी और इज्जत भी जाएगी! खुले में पेशाब करने वालों के लिए मैसूर प्रशासन का 'शीशे वाला' इलाज
Mirror Wall Viral Video: मैसूर सिटी कॉर्पोरेशन ने खुले में पेशाब रोकने के लिए एक अनोखा और मनोवैज्ञानिक प्रयोग किया है. सेंट्रल बस स्टैंड के पास 80 मीटर लंबी दीवार पर स्टेनलेस स्टील की चमकदार चादरें (शीशे) लगाई गई हैं. इसका उद्देश्य लोगों को खुद का चेहरा दिखाकर शर्मिंदा करना है ताकि वे खुले में पेशाब न करें. रात के लिए इसमें LED लाइटें भी दी गई हैं.