वीडी सतीशन बने केरल के CM तो राहुल गांधी अपने 'आंख-कान' वेणुगोपाल को कहां करेंगे फिट? क्या खरगे की गद्दी सौंपकर कर्ज उतारेगा गांधी परिवार?
केरल के मुख्यमंत्री पद पर वी.डी. सतीशन की ताजपोशी के बाद अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि राहुल गांधी के सबसे भरोसेमंद और 'आंख-कान' माने जाने वाले केसी वेणुगोपाल का क्या होगा? केरल कांग्रेस में एक समय सीएम पद के सबसे मजबूत दावेदार के तौर पर उनका नाम चल रहा था, लेकिन अंत में बाजी मारी वी.डी. सतीशन ने. ऐसे में अब यह सवाल सबके जेहन में आना लाजिमी है कि कांग्रेस के लिए वेणुगोपाल ने जो बड़े 'त्याग' किए हैं, उसके बदले में गांधी परिवार उन्हें संगठन में क्या पद दे सकता है. आइए जानते हैं कि इस पूरी कहानी में मल्लिकार्जुन खरगे की कुर्सी पर संकट मंडराने जैसी बात क्यों हो रही है.