वियतनाम के साथ भारत की 'सुपर डील', UPI से डिफेंस तक सब कुछ बदला; चीन के दबदबे को चुनौती देने की बड़ी तैयारी
India Vietnam Deals: भारत और वियतनाम ने अपने द्विपक्षीय संबंधों को 'एन्हांस्ड कॉम्प्रिहेंसिव स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप' के नए स्तर पर पहुंचा दिया है. वियतनाम के राष्ट्रपति तो लाम की भारत यात्रा के दौरान रक्षा, डिजिटल भुगतान (UPI) और व्यापार को लेकर कई ऐतिहासिक समझौते हुए हैं. दोनों देशों ने 2030 तक आपसी व्यापार को 25 अरब डॉलर तक ले जाने और आतंकवाद के खिलाफ एकजुट रहने का संकल्प लिया है.