'विपक्ष को जिंदगी भर पछताना पड़ेगा', PM मोदी ने सुबह कहा, राष्ट्र के नाम संबोधन में रात 8.30 बजे क्या बोलेंगे?
PM Modi Address To The Nation Tonight: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज रात 8:30 बजे देश को संबोधित करेंगे. संसद में महिला आरक्षण बिल के गिर जाने के अगले दिन इस संबोधन को बहुत अहम माना जा रहा है. बिल पास होने के लिए जरूरी बहुमत नहीं मिल पाया था. अब हर किसी की नजर पीएम के इस संबोधन पर टिकी है कि सरकार का अगला कदम क्या होगा.