रिजल्ट आते ही परिवार ने किया फैसला! सांवलिया सेठ के चरणों में भेंट की चांदी से बनी अनोखी किताब, सब हैरान
Udaipur Sanwaliya Seth Mandir: श्री सांवरिया सेठ मंदिर में एक परिवार ने अपने बेटे के शानदार परीक्षा परिणाम के बाद अनोखी मन्नत पूरी की. बेटे की सफलता से खुश होकर परिवार ने मंदिर में चांदी की विशेष किताब चढ़ाई, जिसने श्रद्धालुओं का ध्यान आकर्षित किया. परिवार का कहना है कि उन्होंने बेटे की पढ़ाई और अच्छे रिजल्ट के लिए सांवलिया सेठ से मन्नत मांगी थी, जो अब पूरी हो गई. इसके बाद पूरे परिवार ने मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना की और चांदी की किताब अर्पित की. मंदिर परिसर में इस अनोखे चढ़ावे को देखने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ भी जुटी. राजस्थान में सांवलिया सेठ मंदिर आस्था का बड़ा केंद्र माना जाता है, जहां देशभर से भक्त अपनी मनोकामनाएं लेकर पहुंचते हैं.