राम मंदिर से एक कोस की दूरी मणि पर्वत के समीप है गणेश कुंड, श्रद्धालुओं के दर्शन का बना केंद्र, जाने महत्व
रामनगरी अयोध्या अपने भीतर अनगिनत पौराणिक रहस्य और धार्मिक धरोहरों को समेटे हुए है. यहां का हर मंदिर, हर घाट और हर कुंड त्रेता युग की कहानियों को जीवंत करता दिखाई देता है. इन्हीं प्राचीन स्थलों में एक है मणि पर्वत के समीप स्थित गणेश कुंड, जिसकी महिमा आज भी श्रद्धालुओं के बीच आस्था का केंद्र बनी हुई है. मान्यता है कि इस पवित्र कुंड के दर्शन मात्र से व्यक्ति के जीवन के दुख, कष्ट और बाधाएं दूर हो जाती हैं. पौराणिक मान्यताओं के अनुसार त्रेता युग में जब प्रभु श्रीराम का जन्म हुआ और बाद में उनका राज्याभिषेक संपन्न हुआ तब समस्त देवी-देवता अयोध्या पहुंचे थे.