रामपुर के जो किसान नहीं करा पाये हैं फार्मर रजिस्ट्री, अभी भी है समय, नहीं तो सरकार के इन योजनाओं से रह जाएंगे वंचित
रामपुर में फार्मर रजिस्ट्री अभियान तेजी से आगे बढ़ रहा है उप कृषि निदेशक रामकिशन सिंह ने बताया कि जिले में अब तक 2 लाख 86 हजार 300 किसानों की फार्मर रजिस्ट्री पूरी हो चुकी है. प्रदेश स्तर पर रामपुर इस समय दूसरे स्थान पर पहुंच गया है जो जिले के लिए बड़ी उपलब्धि है. प्रशासन का लक्ष्य अगले 10 से 15 दिनों में सभी पात्र किसानों की रजिस्ट्री पूरी करना है.