रामजन्मभूमि परिसर में बिना पास सभी मंदिरों के दर्शन की सुविधा, गर्मी में श्रद्धालुओं को राहत, भीड़ बढ़ते ही पुरानी पास व्यवस्था लौटेगी
अभीषण गर्मी के बीच इन दिनों रामनगरी अयोध्या पहुंचे श्रद्धालुओं को बड़ी राहत मिल रही है. रामजन्मभूमि परिसर में आने वाले श्रद्धालु बिना किसी विशेष पास के सभी मंदिरों में दर्शन कर पा रहे हैं.श्रद्धालु सातों पूरक मंदिरों और सप्तऋषि मंदिरों में अपनी इच्छा अनुसार दर्शन-पूजन कर रहे हैं. हालांकि सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए पासधारक और सामान्य श्रद्धालुओं के प्रवेश और निकासी मार्ग अलग-अलग बनाए गए हैं. लेकिन यह व्यवस्था स्थायी नहीं रहने वाली है.