राबड़ी दिवस... ये क्या है? बीकानेर में हुआ अनूठा आयोजन, लोगों ने पी 'राजस्थान का देसी ड्रिंक'!
Bikaner News: ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी पर आयोजित इस उत्सव में सुबह से ही मंदिर परिसर में भक्तों की भीड़ उमड़ने लगी. कार्यक्रम की शुरुआत श्री देव जसनाथ जी महाराज की पूजा-अर्चना, आरती और हवन से हुई. हवन के बाद महिलाओं ने पारंपरिक मंगल गीत और भजन प्रस्तुत किए, जिससे पूरा माहौल भक्तिमय बन गया.