राफेल-ब्रह्मोस के रौद्र रूप से कांपा पाकिस्‍तान, 23 मिनट में आतंकी ठिकाने बने क्रबिस्‍तान, थक गए फातिहा पढ़ते-पढ़ते

राफेल-ब्रह्मोस के रौद्र रूप से कांपा पाकिस्‍तान, 23 मिनट में आतंकी ठिकाने बने क्रबिस्‍तान, थक गए फातिहा पढ़ते-पढ़ते
पहलगाम आतंकी हमले का बदला लेने के लिए भारत ने 7 मई 2025 की रात 1:04 बजे ऑपरेशन सिंदूर लॉन्च कर आतंकी पाकिस्तान को उसकी जमीन पर सबक सिखा दिया था. राफेल, सुखोई और मिराज फाइटर जेट्स से दागी गई स्कैल्प, ब्रह्मोस मिसाइलों ने पाकिस्तान और पाक-अधिकृत कश्मीर में 9 आतंकी ठिकानों को 23 मिनट में नेस्तनाबूद कर दिया. बौखलाए पाकिस्तान ने भारतीय शहरों पर ड्रोन और मिसाइलें दागी, लेकिन S-400 ने पाकिस्‍तानी मंसूबों को हवा में ही चूर-चूर कर दिया.