रात-दिन रेलवे में रहकर व्लॉगर ने जो देखा… ऐसी ट्रेन जो लग्जरी भी है और आम लोगों के लिए भी

रात-दिन रेलवे में रहकर व्लॉगर ने जो देखा… ऐसी ट्रेन जो लग्जरी भी है और आम लोगों के लिए भी
Living Inside a Railway Station For 14 Days: लगातार 10 दिनों तक अलग-अलग ट्रेनों और रेलवे स्टेशनों पर सफर करने के बाद ट्रैवल व्लॉगर रौनक साहनी ने अपनी अनोखी चैलेंज सीरीज में भारतीय रेलवे के कई अनुभवों को रिकॉर्ड किया है. इस दौरान उन्होंने पुणे से मुंबई चलने वाली डेक्कन क्वीन ट्रेन में यात्रा की, जो अपने Vistadome कोच, डाइनिंग कार और पश्चिमी घाट के खूबसूरत रूट के लिए जानी जाती है. यह पूरी सीरीज 'Living Inside a Railway Station' का हिस्सा है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है और लोगों को रेलवे की एक नई झलक दिखा रही है.