युद्ध, आतंक और आर्थिक संकट पर जयशंकर का कड़ा रुख; BRICS में गूंजी भारत की आवाज

युद्ध, आतंक और आर्थिक संकट पर जयशंकर का कड़ा रुख; BRICS में गूंजी भारत की आवाज
जयशंकर ने ब्रिक्स सम्मेलन में कहा कि आतंकवाद के खिलाफ सहयोग को मजबूत करने में गहरी साझा रुचि है. उन्होंने कहा कि हाल के संघर्षों ने संवाद और कूटनीति के महत्व को दर्शाया है. जयशंकर ने कहा, "ब्रिक्स ऊर्जा आपूर्ति, खाद्य, उर्वरक और स्वास्थ्य सुरक्षा जैसी चुनौतियों का सामना कर रहे देशों की मदद कर सकता है."