मोटा छिलका, मीठा गूदा और शानदार स्वाद… यूं ही नहीं आम का राजा कहलाता है मालगोवा मैंगो, जानिए इसकी खासियत
मालगोवा आम दक्षिण भारत की एक बेहद लोकप्रिय प्रीमियम आम की किस्म है, जो अपने बड़े आकार, मीठे गूदे और शानदार सुगंध के लिए जानी जाती है. मुख्य रूप से तमिलनाडु और कर्नाटक में उगाए जाने वाले इस आम का छिलका मोटा होता है, जिससे इसे लंबे समय तक सुरक्षित रखा जा सकता है और ट्रांसपोर्ट करना भी आसान होता है. कृषि वैज्ञानिक डॉ. दीपक मेहंदीरत्ता के मुताबिक, इसका स्वाद और गुणवत्ता इसे आम प्रेमियों की पहली पसंद बनाते हैं.