मोगरे की खुशबू से महकती है हैदराबाद की ये गली! इमोशन और कल्चर से जुड़ी अनोखी कहानी जानकर रह जाएंगे हैरान
Hyderabad Gajra Market: हैदराबाद की भीड़भाड़ और ऐतिहासिक गलियों के बीच एक ऐसी खास जगह भी मौजूद है, जिसे ‘गजरे वाली गली’ के नाम से जाना जाता है. यह गली मोगरे की मनमोहक खुशबू, पारंपरिक संस्कृति और भावनाओं से जुड़ी अपनी अलग पहचान रखती है. यहां सुबह से देर रात तक ताजे मोगरे और फूलों के गजरे तैयार किए जाते हैं, जिन्हें महिलाएं खासतौर पर त्योहारों, शादियों और पारंपरिक आयोजनों में इस्तेमाल करती हैं. स्थानीय लोगों के लिए यह सिर्फ एक बाजार नहीं, बल्कि हैदराबाद की संस्कृति और विरासत का अहम हिस्सा है. गली में फैली मोगरे की खुशबू हर गुजरने वाले को अपनी ओर आकर्षित करती है.