मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना के तहत सरकार युवाओं को बिजनेस के लिए दे रहा 10 लाख का लोन, ऐसे करें आवेदन
जिला ग्रामोद्योग अधिकारी मान्या चतुर्वेदी ने लोकल 18 से बताया कि वर्तमान समय में दो योजनाओं के टारगेट विभाग द्वारा उपलब्ध कराए गए हैं. जिसमें एक मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना है. जिसके अंतर्गत युवाओं को 10 लाख रुपए तक का लोन ब्याज पर सब्सिडी के अंतर्गत उपलब्ध कराया जा रहा है. जिससे कि वह अपने बिजनेस को काफी बेहतर तरीके से आगे ले जा सके. इसमें सर्विस एवं मैन्युफैक्चरिंग दोनों स्तर पर युवाओं को बैंकों द्वारा लोन दिया जाएगा. इसमें बैंक द्वारा लगाया गया ब्याज विभाग देगा.