मिर्जापुर का रहस्यमयी लालब्रह्म धाम, जहां सिक्का चढ़ाए बिना नहीं गुजरते लोग...जानिए क्या है मान्यताएं
मिर्जापुर की बरकछा घाटी में स्थित लालब्रह्म धाम को बेहद चमत्कारी और रहस्यमयी माना जाता है. यहां से गुजरने वाले वाहन चालक सिक्का और नारियल चढ़ाकर बाबा का आशीर्वाद लेते हैं. मान्यता है कि बाबा की कृपा से घाटी में बड़े हादसों में भी लोगों की जान बच जाती है और नकारात्मक शक्तियां दूर होती हैं.