महाकाल की नगरी में तैयार हो रहे 50 हजार बांस, सिंहस्थ 2028 में लहराएंगी धर्मध्वजाएं
महाकाल की नगरी उज्जैन में आगामी सिंहस्थ महापर्व की तैयारियां अब रफ्तार पकड़ चुकी हैं. शिप्रा नदी के जल से तैयार की गई विशेष भूमि पर 50 हजार से अधिक बांस उगाए गए हैं. इन मजबूत और लंबे बांसों का उपयोग सिंहस्थ मेले की धर्मध्वजाओं, साधु-संतों के शिविरों और विभिन्न व्यवस्थाओं में किया जाएगा, जिससे आयोजन को भव्य स्वरूप मिलेगा.