ब्राह्मण विरोध कर पुर्खों ने तमिलनाडु में जमाए पैर, सनातन को कोस आबरू बचा रहे उदयनिधि, थलापति की भी है मिलीभगत?
ब्राह्मण विरोध से शुरू हुई तमिलनाडु की राजनीति अब सनातन को खत्म करने की बात तक पहुंच गई है. सनातन खत्म करने को लेकर डीएमके की क्या मंशा है, उनके नेता उयदनिधि स्टालिन ने विधानसभा में साफ कर दिया है. सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि स्टालिन की इस हेट स्पीच पर न केवल सूबे के नए मुख्यमंत्री सी जोसेफ विजय खामोश हैं, बल्कि उत्तर भारत में वोटों के लिए मंदिर-मंदिर फेरे लगाने वाली कांग्रेस भी पूरी तरह से चुप है.