ब्रह्मोस से 3 गुना ज्‍यादा रफ्तार, Agni-V जितनी रेंज, पाताल लोक से दुश्‍मन का खात्‍मा, ब्रह्मास्‍त्र जैसी ताकत

ब्रह्मोस से 3 गुना ज्‍यादा रफ्तार, Agni-V जितनी रेंज, पाताल लोक से दुश्‍मन का खात्‍मा, ब्रह्मास्‍त्र जैसी ताकत
K-5 Submarine Launched Missile: दुनिया में जब भी मिसाइल की बात होती है तो उस लिस्‍ट में ब्रह्मोस और अग्नि-V का जिक्र जरूर होता है. ब्रह्मोस दुनिया की सबसे तेज-तर्रार और घातक क्रूज मिसाइल है. इसका नेक्‍स्‍ट जेनरेशन भी डेवलप किया जा रहा है. वहीं, अग्नि-V एक इंटरकॉन्टिनेंटल बैलिस्टिक मिसाइल है, जो रेंज और स्‍पीड के मामलों में बेहद खतरनाक है. अग्नि-V की जद में पूरा पाकिस्‍तान है. अब भारत पनडुब्‍बी से लॉन्‍च होने वाली ICBM पर काम कर रहा है. इसमें भारतीय रक्षा वैज्ञानिकों को बड़ी सफलता मिली है.